DIY Beetroot Cheek Tint Natural Glow | घर बैठे पाएं गुलाबी गाल | Beauty Tips for Girls
DIY चुकंदर चीक टिंट (Natural Glow) | घर बैठे पाएं नैचुरल गुलाबी गाल
चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि यह आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आप बिना केमिकल के अपने गालों और होंठों को नैचुरल तरीके से गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर से बना DIY चीक टिंट एक बेहतरीन और आसान उपाय है।
- written-by Mr Priyesh Thakur
- Editer- Priyesh thakur
आजकल मार्केट में स्टिक, लिक्विड और मूस फॉर्म में कई ब्रांड्स के टिंट उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप केमिकल-फ्री टिंट बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गालों और होंठों को नेचुरल गुलाबी निखार देता है।
साथ ही, चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट चेहरे या स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
तरीका 1: घर पर आसान चुकंदर चीक टिंट (घरेलू नुस्खा)
अगर आप घर बैठे ही अपने गालों को गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो ये बहुत आसान घरेलू तरीका अपनाएं।
सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छे से धोकर छील लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालकर पीस लें। पीसने के बाद इसका रस निकाल लें।
अब इस रस को एक छोटे पैन में हल्की आंच पर 2–3 मिनट तक गर्म करें, ताकि यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए। ज्यादा नहीं पकाना है, बस हल्का सा गाढ़ा करना है।
जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे एक साफ छोटे डिब्बे में भरकर रख लें। आपका नेचुरल चीक टिंट तैयार है।
इसे लगाने के लिए उंगली से थोड़ा सा टिंट लें और गालों पर हल्के-हल्के थपथपाते हुए लगाएं। इससे आपके गाल बिल्कुल नैचुरल गुलाबी दिखेंगे।
तरीका 1: चुकंदर का सादा टिंट
एक ताजा चुकंदर को धोकर छील लें और पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को हल्का सा गर्म करके गाढ़ा कर लें। ठंडा होने के बाद इसे गालों पर लगाएं, नैचुरल गुलाबी रंग मिलेगा।
तरीका 2: चुकंदर + गुलाब जल टिंट
चुकंदर का रस निकाल लें और उसमें 1–2 चम्मच गुलाब जल मिला लें। इससे टिंट और भी फ्रेश और खुशबूदार बनेगा। इसे रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
तरीका 3: चुकंदर + एलोवेरा जेल
चुकंदर के रस में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें। इससे आपकी स्किन को नमी भी मिलेगी और गाल सॉफ्ट व गुलाबी दिखेंगे।
तरीका 4: चुकंदर + नारियल तेल
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो चुकंदर के रस में 2–3 बूंद नारियल तेल मिला लें। इससे गालों पर नेचुरल ग्लो आएगा और स्किन भी ड्राई नहीं होगी।
तरीका 5: चुकंदर पाउडर टिंट
चुकंदर को पतले स्लाइस में काटकर धूप में सुखा लें, फिर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में थोड़ा पानी या गुलाब जल मिलाकर टिंट की तरह इस्तेमाल करें।
Comments
Post a Comment