क्विंटन डी कॉक ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (25 बार) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
क्विंटन डी कॉक ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (25 बार) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने इतिहास रचते हुए विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया।
डी कॉक ने गुरुवार को नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बन गए। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए शानदार डाइविंग कैच लपका, जिसके चलते हार्दिक पंड्या को पवेलियन लौटना पड़ा।
क्विंटन डी कॉक ने IPL में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वे इस खास सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड केएल राहुल (31) के नाम है। उनके बाद अब डी कॉक (25) दूसरे नंबर पर हैं, जबकि एमएस धोनी (24) और दिनेश कार्तिक (21) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
IPL में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
2. डी कॉक बने मुंबई के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर
इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस के लिए IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।
इस सूची में अब भी शीर्ष पर सनथ जयसूर्या का नाम है, जिन्होंने 2008 में 114* रन बनाए थे। डी कॉक ने इस पारी के साथ रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
मुंबई इंडियंस के लिए IPL इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर सनथ जयसूर्या के नाम है, जिन्होंने 2008 में नाबाद 114 रन बनाए थे।
अर्शदीप सिंह ने IPL में अपने 100 विकट पूरे किए। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने रायन रिकेल्टन को आउट किया, जिनका कैच शशांक सिंह ने लिया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी कैच आउट हो गए, जिनका कैच चहल ने पकड़ा।
इस उपलब्धि के साथ, अर्शदीप IPL में 100 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख लेफ्ट-आर्म पेसर्स की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट (144), जयदेव उनादकट (114), आशीष नेहरा (106) और जहीर खान (102) का नाम शामिल है।
अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सबसे ज़्यादा विकेट पीयूष चावला (84) के नाम थे। दिलचस्प बात यह है कि पावरप्ले में, IPL में उनकी यह पहली विकेट थी 11 पारियों (21.1 ओवर) के बाद, और टी-20 क्रिकेट में भी यह पिछले 9 मैचों के बाद पावरप्ले में उनका पहला विकेट था।
Comments
Post a Comment