DIY Beetroot Cheek Tint Natural Glow | घर बैठे पाएं गुलाबी गाल | Beauty Tips for Girls
घर बैठे बनाएं चुकंदर से अपने गालों को गुलाबी, बिल्कुल नैचुरल तरीके से DIY चुकंदर चीक टिंट (Natural Glow) | घर बैठे पाएं नैचुरल गुलाबी गाल चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि यह आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आप बिना केमिकल के अपने गालों और होंठों को नैचुरल तरीके से गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर से बना DIY चीक टिंट एक बेहतरीन और आसान उपाय है। written-by Mr Priyesh Thakur Editer- Priyesh thakur DIY चुकंदर चीक टिंट (Natural Glow): कुछ लोग बहुत ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करते हैं। वे चेहरे पर मॉइस्चराइज़र, बीबी क्रीम, लिप और चीक टिंट लगाते हैं। टिंट गालों और होंठों को प्राकृतिक गुलाबी (पिंक ग्लो) रंग देता है और यह जल्दी ब्लेंड भी हो जाता है। नेचुरल या मिनिमल मेकअप लुक के लिए इसे परफेक्ट माना जाता है। आजकल मार्केट में स्टिक, लिक्विड और मूस फॉर्म में कई ब्रांड्स के टिंट उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप केमिकल-फ्री टिंट बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गालों और होंठों को नेचुरल गुलाबी निखार देता है। साथ ही, चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, व...